{"_id":"63e5ed9a216386ed1a0d1c48","slug":"called-to-cancel-the-order-3-lakhs-flew-from-the-account-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्डर कैंसिल कराने के लिए किया फोन, खाते से उड़े 3 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्डर कैंसिल कराने के लिए किया फोन, खाते से उड़े 3 लाख
Fri, 10 Feb 2023 12:45 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। एचडीबी फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर शशांक शर्मा साइबर ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने ऑनलाइन खरीदे गए कपड़ों का ऑर्डर कैंसिल कराने के लिए गूगल से नंबर सर्च कर कॉल की थी। आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर उनके खाते से तीन लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए।
सिविल लाइंस के कांठ रोड पैसिफिक स्टार होम सोसाइटी निवासी शशांक शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी ने ऑनलाइन कपड़े का ऑर्डर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने ऑर्डर कैंसिल करा दिया था लेकिन उनके खाते में रिफंड नहीं आया। तब उन्होंने गूगल से कंपनी का कस्टमर केयर का नंबर लिया। शशांक ने इस नंबर पर कॉल की।
कॉल रिसीव करने वाले ने उन्हें झांसा दिया था कि उनके खाते में रिफंड आ जाएगा। इसके लिए आरोपी ने एनीडेस्क डाउनलोड करा लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके खाते से छह बार में तीन लाख रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। मैनेजर के मोबाइल पर लगातार छह मैसेज आए तो उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने थाने जाकर इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी ठगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।