{"_id":"63d0e7bbe8a1ee7f3f256459","slug":"called-the-firm-worker-as-brother-in-law-and-took-away-thirty-thousand-from-the-account-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू बताकर फोन करने वाले ने फर्मकर्मी के साथ कर दिया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ू बताकर फोन करने वाले ने फर्मकर्मी के साथ कर दिया ये काम
Wed, 25 Jan 2023 01:56 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Wed, 25 Jan 2023 01:56 PM IST
विज्ञापन
Cyber attack
- फोटो : iStock
मुरादाबाद। साइबर अपराधी ने फर्मकर्मी को फोन किया और खुद को उसका साढ़ू बताकर रुपये भेजने का झांसा देकर उसके खाते से तीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के मोबाइल पर आए मैसेज से साइबर ठगी की जानकारी हो सकी है।
भोजपुर के बहेड़ी निवासी तेजवीर सिंह ने बताया कि वह फर्म में काम करता है। मंगलवार दोपहर तीन करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को तेजवीर से कहा कि वह उसका साढ़ू बोल रहा है। आरोपी ने कहा कि उसे कुछ रुपये भेजने हैं।
इसके बाद आरोपी ने तेजवीर को एक लिंक व्हाट्सएप कर दिया। तेजवीर ने बताया कि उसने सोचा कि उसके साढ़ू का नंबर है। उसने लिंकपर क्लिक कर दिया। जिससे लिंक खुल गया और उसके खाते से गूगल पे के जरिये किसी दूसरे खाते में तीस हजार रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
तेजवीर के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे पता चला कि उसके खाते से रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद आरोपी ने उसके नंबर से लिंक भी डिटेल कर दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर हेल्प लाइन नंबर और साइबर सेल में की है।