फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to strengthen the organization under the 'Organization Building Campaign'

Moradabad News: संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Call to strengthen the organization under the 'Organization Building Campaign'
बिलारी। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी बृहस्पतिवार दोपहर ढकिया नरु गांव पहुंचे। यहां संगठन पदाधिकारियों से वार्ता कर जानकारी ली तथा प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस का मजबूत संगठन बना होने पर जोर दिया।
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मोहन मारकम को कांग्रेस के इस संगठन सृजन अभियान का मुरादाबाद जिला प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रभारी की हैसियत से मोहन मारकम अपने साथ कांग्रेस के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर समीर मलिक के आवास पर पहुंचे। यहां जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशैली पर चर्चा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी पदाधिकारियों के कांग्रेस संगठन में आने वाले समय में पद दिए जाने को लेकर भी फीडबैक लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित हुई सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस की नीतियां बताईं। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और संयुक्त संचालन बिलारी नगर अध्यक्ष मोहम्मद फारुक और कुंदरकी नगर अध्यक्ष शौकत अली ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मुख्त्यार अंसारी, मोहम्मद अयाज एडवोकेट,हाजी अतीक अहमद, हाजी नईम अख्तर सोनी, आफताब पठान, भूरे पहलवान, राहत खान, हाजी हनीफ ठेकेदार आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम आयोजक समीर मलिक ने सभी अतिथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed