फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Call to follow the ideals of former PM Chaudhary Charan Singh.

Moradabad News: पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Call to follow the ideals of former PM Chaudhary Charan Singh.
कांठ। राष्ट्रीय लोकदल चला गांव की ओर अभियान के अंतर्गत बुधवार से रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने ग्राम चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन उन्होंने कांठ के गांव रायपुर खुर्द में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को रालोद की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौपाल के माध्यम से एक मुट्ठी अनाज एकत्र कर सामाजिक भोज की व्यवस्था की गई है। कहा कि एक मुट्ठी अनाज का यह आगाज यह कांठ में जनता का राज स्थापित करेगा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की कांठ के आशापुर कॉलोनी में बिक रही अवैध शराब की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने थाना चौराहा पर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग, रायपुर खुर्द गोशाला व श्मशाम के पास नगर पंचायत उमरी कलां के डाले जा रहे कूड़े का भी मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के विचारों को लोगों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कैलाश सैनी, संदीप प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, राजेश सैनी, योगराज सिंह, अनुज चौधरी, विजेंद्र सिंह सैनी, गजेंद्र सिंह पाल, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत, ओमकार सिंह चौहान, डॉ. दिग्विजय सिंह, किरन चौहान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed