फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   call police if teasing with you

सेल्स टैक्स चौराहे पर अब शराबी सताएं तो पुलिस को बताएं

Fri, 20 Jan 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
call police if teasing with you
eve teasing
रामगंगा विहार में सेल्सटैक्स चौराहे पर सजने वालीं शराबियों की महफिल पर पुलिस ने डंडा चला दिया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद डीआईजी और एसएसपी ने अधीनस्थोंको फटकार लगाई तो पुलिस हरकत में आई। एसपी सिटी खुद मौके पर पहुंचे और शराबियों को पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई से शराबी और ठेला लगाने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दौड़ा कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौराह पर पुलिस पिकेट लगा दिया गया है।  
विज्ञापन

सिविल लाइंस की रामगंगा विहार चौकी के सामने शाम ढलते ही शराबियों की महफिल सज जाती थी।

महिलाएं और युवतियां  शाम के बाद चौराहे से गुजरने में घबराती थीं। ‘अमर उजाला’ ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब अफसरों ने संज्ञान लिया और सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी ठेला, ढाबे व दुकानों पर शराब पार्टी नहीं चलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक यादव और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके शर्मा गुरुवार शाम पुलिस टीम लेकर सेल्सटैक्स पर पहुंच गए। उन्होंने चौराहे पर लगने वाले ठेलों को हटवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराबी व ठेले लगाने वालों में भगदड़ मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को दबोच लिया।

जबकि कुछ लोग अपने वाहन ही मौके पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने इन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि गुरुवार रात सेल्सटैक्स चौराहे से ठेलों को हटवा दिया गया है।


सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने पकड़े गए लोगों के नाम दिनेश पुत्र राम सिंह निवासी स्टेट बैंक कालोनी, उदय पुत्र छत्रपाल निवासी अंयारी थाना छजलैट, अखिल दुबे पुत्र मिश्री लाल दुबे निवासी आजाद नगर, सीएल थापा पुत्र एलवी थापा निवासी दीन दयाल नगर और कल्लू निवासी हिमगिरी बताया है। पूरे शहर में सात से नौ बजे तक शराब की दुकानों के इर्द गिर्द लगने वाले ठेलों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed