फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cages have been installed at three places to catch leopards.

Moradabad News: तेंदुओं को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर लगे हैं पिंजरे

Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Cages have been installed at three places to catch leopards.
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों में डर का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजरे भी लगाए हुए हैं। फिलहाल शुक्रवार को तेंदुए की कहीं कोई दहलकदमी दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का काम वन विभाग के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर, महदूद कलमी और दरियापुर में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिछले कई दिनों से पिंजरे लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कहीं से भी तेंदुआ दिखाई देने की खबर प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने पर इसकी सूचना उन्हें इस नंबर 9759730666 पर देने की अपील भी की है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस समय गन्ने की बुवाई, गेहूं की कटाई के साथ ही जरूरी कृषि कार्य चल रहे हैं। क्षेत्र में तेंदुओं की बड़ी संख्या होने के कारण किसान अपने कृषि कार्य करने के लिए भी खेतों पर जाने से डरते हैं। किसानों का कहना है कि लगातार दिखाई दे रहे तेंदुओं को पकड़वाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक पिंजरा बनवाया जाए। किसानों का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से यह पिंजरे बनवाए जाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर पिंजरे को लगाया जा सके।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed