{"_id":"5f3a66a357e2da7b3724aa00","slug":"cabinet-minister-chetan-chauhan-last-rites-preformed-by-son-abhinav-chauhan-on-braj-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान, ब्रजघाट में किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान, ब्रजघाट में किया गया अंतिम संस्कार
Mon, 17 Aug 2020 04:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 2:13 बजे हापुड़ के ब्रजघाट पहुंचा। वहां तेज बारिश के बीच अंत्येष्टि की सभी रस्में पूरी की गईं।
हापुड़ जनपद का पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रजघाट में मौजूद रहे। दिवंगत मंत्री के बेटे अभिनव चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।
उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन रविवार को लगभग 4:30 बजे दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।
विज्ञापन
73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके कारण उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। जुलाई महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।