फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cabinet Minister Chetan Chauhan last rites preformed by son Abhinav Chauhan on Braj Ghat

पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान, ब्रजघाट में किया गया अंतिम संस्कार

Mon, 17 Aug 2020 04:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 17 Aug 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Chetan Chauhan last rites preformed by son Abhinav Chauhan on Braj Ghat
पंचतत्व में विलीन हुए चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर 2:13 बजे हापुड़ के ब्रजघाट पहुंचा। वहां तेज बारिश के बीच अंत्येष्टि की सभी रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन


हापुड़ जनपद का पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ब्रजघाट में मौजूद रहे। दिवंगत मंत्री के बेटे अभिनव चौहान ने उन्हें मुखाग्नि दी और वे पंचतत्व में विलीन हो गए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन रविवार को लगभग 4:30 बजे दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसके साथ ही चेतन चौहान कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


73 वर्षीय चेतन चौहान की एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिसके कारण उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। जुलाई महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed