फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cabinet Minister Bhupendra Singh garlanded the statue of Chaudhary Charan Singh.

Moradabad News: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Bhupendra Singh garlanded the statue of Chaudhary Charan Singh.
बिलारी (मुरादाबाद)। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार दोपहर बिलारी नगर की सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और यहां सभा को भी संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

गन्ना समिति बिलारी के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएसएमई मंत्री का क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष आकाशपाल,पूर्व एमएलएसी परमेश्वरलाल सैनी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, नगरपालिका बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विश्वास यादव, सुरेश सैनी, मंगलसेन सैनी, चंद्रपाल सिंह सैनी, नवीन चौधरी आदि माैजूद रहे। यहां समारोह की अध्यक्षता चौधरी विजयपाल सिंह और संचालन आदित्य शंखधार ने किया।
विज्ञापन

एमएसएमई मंत्री चौधरी मंत्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत करने वालों में भाजपा के बिलारी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष, चौधरी भारत सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह, कमल प्रजापति, मनोज ठाकुर, आनंदी प्रजापति, आशीष शंकर पांडेय, अभिषेक पांडेय, अभिनव चौधरी, निखिल पांडेय, आतिफ कमाल एडवोकेट, इमरान पाशा, साजिद हुसैन आदि मुख्य थे। अपने संबोधन में एमएसएमई मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें अपने चहेतों को पद्म पुरस्कार देती थीं जबकि भाजपा सरकार में सही मायने में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वालों को पद्म पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------


बिलारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं
बिलारी। प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनाव में बिलारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। नगर में जाट महासभा की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हाईकमान जिसे भी बिलारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए। उसी प्रत्याशी को सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ाएं। याद रहे कि बीते कुछ दिन से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह बिलारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। संवाद


बिलारी नगर में दो स्थानों पर हुआ कैबिनेट मंत्री का स्वागत
बिलारी। रविवार दोपहर बाद बिलारी नगर में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का दो अलग-अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर के मोहल्ला पैंठ बाजार में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी ऋषिपाल सिंह के आवास पर चौधरी भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। यहां जाट समाज के अलावा नगर के अन्य लोग भी मौजूद रहे। नगर के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में जाट महासभा मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष चौधरी भूरे सिंह फौजी के आवास पर भी क्षेत्र के लोगों ने कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed