फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cabinet minister bhupendra shingh and MP st hasan village not in reserver category in zila panchayat election

भूपेंद्र सिंह, एसटी हसन के गांव आरक्षण से मुक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
cabinet minister bhupendra shingh and MP st hasan village not in reserver category in zila panchayat election
मुरादाबाद। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और सपा सांसद डा. एसटी हसन के पैतृक गांव को आरक्षण से मुक्त रखा गया है। जबकि अन्य कई विधायकों की पैतृक ग्राम पंचायत आरक्षण के जद में आ गई हैं। इस नई आरक्षण व्यवस्था से कुछ जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपने पसंदीदा व्यक्ति को गांव का मुखिया बनाने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

चौधरी भूपेंद्र सिंह प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री हैं। वह मूलरूप से छजलैट ब्लाक के ग्राम महेंद्री सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। वह पिछड़ी जाति से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में उनकी ग्राम पंचायत पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। इस बार उनकी ग्राम पंचायत अनारक्षित घोषित कर दी गई है। ऐसे में उनकी ग्राम पंचायत से अब किसी भी जाति का ग्रामीण चुनाव लड़ सकेगा।
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान मूलरूप से गांव डोमघर के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 में उनकी ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस बार यह ग्राम पंचायत पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम मोहम्मद इब्राहिमपुर ग्राम पंचायत के मूल रूप से रहने वाले हैं। पहले उनकी यह ग्राम पंचायत संभल जिले के आंशिक ब्लाक बनियाखेड़ा में थी। जो अब बिलारी ब्लाक में आ गई है। वर्ष 2015 में उनकी ग्राम पंचायत पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित थी, जबकि इस बार यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई है। इसी तरह कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू शेरपुर एहतमादपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 में उनकी ग्राम पंचायत अनारक्षित थी जो इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है। सपा सांसद डा. एसटी हसन मूल रूप से भगतपुर टांडा ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरसवां गोड़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 में इनकी ग्राम पंचायत महिला के लिए आरक्षित थी। इस बार उनकी ग्राम अनारक्षित रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed