फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cabinet minister appeared in court

कांठ बवाल: कैबिनेट मंत्री और अदालत में हुए उपस्थित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister appeared in court
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में सोमवार को तत्कालीन भाजपा नेता और वर्तमान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह समेत अन्य आरोपी अदालत में उपस्थित हुए। पीठासीन अधिकारी न होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब मुकदमे में सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र के गांव में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर बवाल हो गया था। इस मामले कांठ थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसमें तत्कालीन भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, रितेश गुप्ता समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया था। इस केस की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि इस मुकदमे में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के उपस्थित न होने की वजह से मुकदमे की सुनवाई नही हो सकी। आचार संहिता उल्लंघन के मामले के आरोपी ठाकुरद्वारा के सपा विधायक नवाब जान के मुकदमे में भी सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। इस मुकदमे में 21 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed