{"_id":"587006884f1c1ba37815bf0f","slug":"cab-driver-murder-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर कैब चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर कैब चालक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Jan 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
आजदनगर में कैब चालक इरशाद की हत्या के बाद मौके पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझौला थानाक्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बृहस्पतिवार देर रात एक कैब चालक के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गई है। वारदात के वक्त वह घर में अकेला था, सुबह रिश्तेदार घर पहुंचा तो घटना के बारे में परिजनों को जानकारी हुई।
संभल के नकासा थानाक्षेत्र स्थित फ तेपुर ढेर गांव में बुजुर्ग किसान बुद्धू परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बेटे इसाक, इरशाद, मोहम्मद कासिम और नाजिम हैं। इरशाद (30) की शादी मुरादाबाद के महमूदपुर गांव निवासी नीलोफर से हुई है, उनके तीन बच्चे अदीबा (7), शुभान (5) और अब्दुल रहमान (3) है।
इरशाद मझौला थानाक्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रहता है, वह कैब चालक है। नीलोफर ने बताया कि शुभान उसके मायके में रहकर पढ़ता है। शुक्रवार से स्कूूल की छुट्टियां खत्म होने की वजह से वह बच्चों को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे अपने मायके चली गई थी। इरशाद उसे ऑटो स्टैंड तक छोड़कर आया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दस बजे पति को कॉल करने पर नंबर बंद मिला तो नीलोफर ने टीला मोड़ पर रहने वाले रिश्तेदार नौशाद को अपने घर इरशाद के बारे में जानकारी करने के लिए भेजा। सुबह 11 बजे नौशाद घर पहुंचा तो दरवाजे खुले थे। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में इरशाद का शव चारपाई पर कंबल से ढ़का हुआ मिला।
गाल पर चोट के निशान और गले पर फंदे के निशान थे, कान से खून निकला हुआ था। नौशाद ने परिजनों, पुलिस और पड़ोसी को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और इरशाद के परिजन मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर हत्या के साक्ष्य जुटाने क ी कोशिश की। इरशाद के पिता का कहना है कि उनके बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी।
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ इरशाद की गला घोंटकर हत्या किए जाने की तहरीर मझोला पुलिस को दी है। इरशाद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्होंने वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।