फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

जबरन दुकानें बंद कराने पर 25 लोगों पर मुकदमे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद। सीएए और एनआसी के विरोध में भारत बंद का मुरादाबाद में मिलाजुला असर रहा। मुसलिम बहुल क्षेत्रों को छोड़कर बाकी शहर में बंद बेअसर रहा। मुस्लिम इलाकों में भी कई जगहों पर दुकानें खुली रहीं। प्रिंस रोड पर कुछ लोगों ने जबरन दुकानों को बंद कराने की कोशिश की तो पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। देर शाम पुलिस ने जबरन दुकानों को बंद कराने के आरोप में आंबेडकर युवा स्पेशल फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विलाडी उर्फ वीरा समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें वीरा समेत चार लोग नामजद और 21 लोग अज्ञात शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी के विरोध में मुरादाबाद में भी लोग विरोध में हैं। ईदगाह स्थल पर 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इसमें मुरादाबाद ही नहीं प्रदेश और देश के अलग-अलग जगहों से लोग समर्थन देने पहुंच रहे हैं। रविवार को एनआरसी और सीएए के विरोध में भारत बंद का आह्वान था। इसको लेकर पुलिस अलर्ट रही। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों के अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों में फोर्स तैनात कर दी गई। शहर में बंद का असर नहीं दिखा। लेकिन मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही अधिकतर दुकानों के शटर नहीं उठे। हालांकि, दोपहर बाद दुकानें खुलनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

प्रिंस रोड में कुछ लोगों ने एकत्र होकर जबरन दुकानों को बंद कराने की कोशिश की। कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। पुलिस के पहुंचने पर एकत्र लोग वहां से इधर-उधर हो गए। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि दुकानें बंद कराने वाले चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें आंबेडकर युवा स्पेशल फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष विलाडी उर्फ वीरा निवासी लाजपत नगर, महामंत्री गौतम भाष्कर निवासी लाजपत नगर, मो मुस्ताक निवासी दस सराय चौकी कटघर और तनवीर निवासी गलशहीद नामजद हैं। जबकि 21 अज्ञात लोग शामिल हैं। एसपी सिटी ने कहा कि 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह पर अनिश्चितकालीन धरना जारी
मुरादाबाद। सीएए और एनआरसी के विरोध में ईदगाह स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। धरना आयोजक समिति के सदस्य साहिल ने बताया कि धरना जारी रहेगा। रविवार को सावित्री बाई फूले महासभा की महिला ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्देश सिंह, रविराज रावण और अभिषेक वाल्मीकि समर्थन देने पहुंचे। सैकड़ों लोग धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed