फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   caa

मोदी और सीएए का विरोध करने वाले पाकिस्तान से प्रेरित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
caa
मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर के पास पैदल यात्रा में बाई ओर से नगर विघायक रितेश गुप्ता, ?
मुरादाबाद। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर अल्पसंख्यकों का भ्रम दूर करने के लिए भाजपा के शांति मार्च का नेतृत्व करने मुरादाबाद पहुंचे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी, अमित शाह और सीएए का विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान से प्रेरित हैं’। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भारत में निष्ठा है, आस्था है, जो देश की संस्कृति, सभ्यता और संविधान को मानते हैं, वह सभी मोदी और इस कानून के साथ हैं। सीएए को वरदान बताते हुए उन्होंने इसका विरोध कर रही कांग्रेस पर भी राहुल को ‘नकली गांधी’ कहकर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस पहुंचे कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने इंपीरियल तिराहे से भाजपा की शांति पद यात्रा का शुभारंभ किया। शहर के मुख्य बाजार से घूमता हुआ यह शांति मार्च जिला पंचायत सभागार में पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गया। जहां मंत्री ने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। गोष्ठी के बाद प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि 2019 स्वर्णिम वर्ष था। 370, 35 ए के खात्मे के बाद सीएए कानून देश को वरदान है। उन्होंने कहा कि सीएए पर भ्रम पैदा करके कांग्रेस, सपा और बसपा ने अराजकता फैलाई। लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद राष्ट्रपति के दस्तखत से कानून बन चुके सीएए का विरोध लोकतंत्र को कलंकित करने जैसा है। मंत्री ने कहा कि असली गांधी को तो मोदी ने यह कानून बनाकर श्रद्धांजलि दी है लेकिन गांधी का टाइटिल लेकर घूम रहे नकली गांधी गांधी जी के सपनों को कलंकित और अपमानित कर रहे हैं। इसलिए भाजपा पूरे देश के अंदर जाकर संपर्क और संवाद के जरिए लोगों को सीएए पर पूरा सच बताएगी।
विज्ञापन

अपनी ही पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की मुंबई से शुरू हुई गांधी रैली पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो भी विरोध कर रहे हैं वह पाकिस्तान से प्रेरित हैं। प्रदेश में हुई हिंसा के लिए सपा, कांग्रेस और बसपा को जिम्मेदार ठहराते हुए मंत्री ने कहा कि अराजकता फैलाने के लिए इन दलों ने फंडिंग भी की। यह देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं, जबकि मोदी देश को जोड़ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सीएए पर सच जान चुके मुस्लिम भी अब भाजपा के साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed