{"_id":"5dfe7a768ebc3e87c70dd35d","slug":"caa-city-news-mbd3336600171","type":"story","status":"publish","title_hn":"10,700 प्रदर्शनकारियों पर धारा 144 के उल्लघंन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10,700 प्रदर्शनकारियों पर धारा 144 के उल्लघंन का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित समाचार
10,700 प्रदर्शनकारियों पर धारा 144 के उल्लंघन का केस
क्रासर
- गलशहीद थाने में 500, मझोला थाने में 1200 और सिविल लाइन थाने में चार हजार और कटघर थाने में पांच हजार अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किए जाने के आरोप में 10,700 अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, गलशहीद थाने में पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला थाने में 1200 और सिविल लाइन थाने में करीब चार हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों ही एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज करवाई गई है। नामजद आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।
एसएचओ गलशहीद अजीत रोरिया ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से धारा 144 लागू किए जाने के कारण सड़कों पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद भी जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए थे। गलशहीद क्षेत्र में भी संभल चौराहे, गलशहीद चौराहे सहित कई जगह विरोध प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन किया गया। जगह जगह प्रदर्शन किए जाने के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शन करने वाले अज्ञात 500 लोगों के खिलाफ एसएसआई गलशहीद विनोद कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मोबाइल में प्रदर्शनकारियों की वीडियो बनाई गई थी। जिसकी मदद से उनकी पहचान की जाएगी। प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के लोगों की मदद भी ली जाएगी। इसके अलावा एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि मझोला थाने में जयंतीपुर चौकी प्रभारी कपिल कुमार की ओर से 1200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों पर शुक्रवार को जयंतीपुर संभल रोड पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने का आरोप है। जिसकी वजह से जयंतीपुर संभल मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि रेल चौकी प्रभारी कर्म सिंह पाल की तहरीर पर करीब चार हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ पीलीकोठी चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदर्शन के दौरान पीली कोठी चौराहे पर अफरा तफरी की स्थिति हो गई थी। इसके अलावा कटघर थाने में दससराय चौकी प्रभारी उमेश सिंह की ओर से पांच हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन कर दससराय और करूला क्षेत्र में सड़कों पर प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी।
............
बयान
‘मझोला, कटघर, सिविल लाइन और गलशहीद थाने में कुल करीब साढे़ दस हजार अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। मोबाइल और कैमरों की वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।’
विज्ञापन
अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी