{"_id":"5dfa8db48ebc3e87b36892e9","slug":"caa-city-news-mbd333350722","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंकने की कोशिश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतला फूंकने की कोशिश में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Thu, 19 Dec 2019 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
demo pic
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में पुतला जलाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेता सगीर सईद को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस नेता के खिलाफ गलशहीद थाने में धारा 6 संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। नेता को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सगीर सईद ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध पुतला जलाने का एलान किया था। इसकी भनक लगते ही खुफिया तंत्र और पुलिस सक्रिय हो गई थी। बुधवार सुबह से ही कांग्रेस नेता सगीर सईद के संभली गेट स्थित घर के आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर जैसे ही कांग्रेस नेता अपने घर से बाहर निकला और उसने पुतला जलाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर सगीर सईद को गिरफ्तार कर पुतला छीन लिया। गलशहीद थाना प्रभारी अजीत रोरिया ने बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता सगीर सईद के खिलाफ धारा 6 संयुक्त प्रांत विशेष शक्ति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विरोध में दुकानों के शटर गिराए
मुरादाबाद। पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया तो दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। नेता की गिरफ्तारी की भनक लगते ही अन्य कांग्रेसी नेता भी पहुंच गए और उन्होंने थाने के बाहर कुछ देर के लिए हंगामा किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सभी शांत हो गए।