{"_id":"67105aa8e8b51cea560f7814","slug":"ca-murder-case-lawyer-did-not-reach-court-on-time-opportunity-to-cross-examine-witness-ended-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-502010-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए हत्याकांड : समय पर कोर्ट नहीं पहुंचे वकील, गवाह से जिरह का अवसर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए हत्याकांड : समय पर कोर्ट नहीं पहुंचे वकील, गवाह से जिरह का अवसर खत्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के बहुचर्चित सीए हत्याकांड में बुधवार को गवाह कोर्ट में हाजिर हुआ, लेकिन आरोपी ललित कौशिक के वकील समय पर नहीं पहुंच पाए। इसके चलते कोर्ट ने गवाह से जिरह का मौका समाप्त कर दिया। वहीं भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में एफआईआर लेखक ने बयान दर्ज कराए। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।
मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं दीन दयाल नगर निवासी ललित कौशिक के खिलाफ खिलाफ दर्ज मुकदमों की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या सात में चल रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नीलम वर्मा ने बताया कि सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में बुधवार को पंचनामा के गवाह अदालत में अपनी गवाही देने के हाजिर हुए, लेकिन काफी देर तक आरोपी ललित कौशिक के वकील द्वारा अदालत में उपस्थित न होने के कारण अदालत ने जिरह का मौका समाप्त कर दिया।
वहीं दूसरा मुकदमा मझोला थाने में 10 अगस्त को संदीप सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते 10 अगस्त 2023 की शाम करीब छह बजे पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पुनीत चौधरी को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में भी ललित कौशिक आरोपी है।
विज्ञापन
इस मामले में एफआईआर लेखक सिपाही सुखपाल सिंह ने अदालत में आकर अपने बयान दर्ज कराए। बताया कि घटना के बाद जो प्रार्थनापत्र थाने में दिया गया था, उसी के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था। समय के अभाव के कारण आरोपियों के वकील की ओर से गवाह से जिरह पूरी नहीं हो पाई। मुकदमों की सुनवाई के लिए अदालत ने 29 अक्तूबर की तारीख तय कर दी।