{"_id":"694ee7b2192e82b84f0b8c06","slug":"by-making-obscene-photos-of-the-girl-viral-money-was-demanded-from-her-father-bilari-news-c-15-mbd1062-799239-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लड़की की अश्लील फोटो वायरल कर पिता से मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लड़की की अश्लील फोटो वायरल कर पिता से मांगे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी से फोन पर अश्लील बातें करने वाले युवक ने अब उसके पिता को बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। आरोपी द्वारा लगातार रुपये की मांग किए जाने पर पीड़ित पिता ने थाना सिविल लाइंस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिलारी के युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी शाने खां उसकी बेटी से फोन पर संपर्क करता है और अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
आरोप है कि युवक बेटी की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की डिमांड कर रहा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सीकरी निवासी शाने खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।