{"_id":"60e0badb8ebc3ebd0d2ef5f3","slug":"by-making-district-panchayat-president-from-lodhi-society-bjp-prepared-the-foundation-for-the-assembly-elections-city-news-mbd394468666","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधी समाज से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने तैयार की विधानसभा चुनाव की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधी समाज से जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने तैयार की विधानसभा चुनाव की नींव
विज्ञापन
रामपुर। ख्यालीराम लोधी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की नींव तैयार कर ली है। पार्टी ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तो भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट जीतने में कामयाब रही। साथ लोधी समाज के लोगों को भी साधने में कामयाब रही। दरअसल, रामपुर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर लोधी समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, जबकि सैनी, मौर्य समेत अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की भी अच्छी तादात है। ऐसे में भाजपा की ओर से लोधी को जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाना आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति का परिचायक है।
सूबे की सत्ता में साढ़े चार साल से काबिज भाजपा अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर कदम फूूंक फूंक कर रखी रही है। पंचायत चुनाव के जरिए ही पार्टी पहले से ही अपने वोटबैंक को एकजुट करने में जुट गई है। क्योंकि, माना जा रहा है कि पिछड़ों को सरकार और संगठन में बराबरी की हिस्सेदारी न मिलने की वजह से वे नाराज हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। लिहाजा, भाजपा ने पंचायत चुनाव से ही अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी कर ली है। चूंकि, रामपुर की ही बात की जाए, तो मिलक, चमरौआ और शहर विधानसभा क्षेत्र में लोधी मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। जबकि, स्वार और बिलासपुर में भी काफी तादात में लोधी मतदाता हैं। ऐसे में पार्टी को पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ऐसे प्रत्याशी की तलाश थी, जिसके जरिए उसकी मंशा पूरी हो जाए और पार्टी ने किया भी वैसे ही। ख्यालीराम लोधी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर भाजपा जहां लोधी समुदाय को साधने में कामयाब होगी, वहीं पिछड़ा वर्ग के अन्य समुदायों को भी सरकार और संगठन में हिस्सेदारी की उम्मीद जाग गई है। माना जा रहा है कि यदि भाजपा की यह रणनीति सफल रही, तो आगामी चुनाव में उसे काफी लाभ होगा।