फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Buying land under Sahyadri scheme becomes expensive

Moradabad News: सहयाद्रि योजना में जमीन खरीदना हुआ महंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:37 AM IST
विज्ञापन
Buying land under Sahyadri scheme becomes expensive
मुरादाबाद। आवासीय योजना सहयाद्रि में अब जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। शनिवार को बोर्ड बैठक में पुनर्नियोजित लेआउट के अनुमोदन के बाद प्रति वर्गमीटर आवासीय जमीन की कीमत 36 हजार छह सौ रुपये निर्धारित की गई है। इससे पहले इसके दाम 36 हजार प्रति वर्गमीटर थे।रेरा की आपत्तियों के दृष्टिगत कांठ रोड और तहसील सदर के निकट स्थित सोनकपुर में सहयाद्रि आवासीय योजना का पुनर्नियोजित ले-आउट अनुमोदित किया गया। 52 हेक्टेयर की इस योजना की फिलहाल 25 हेक्टेयर जमीन पर पॉकेट-ए विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। इस योजना में विभिन्न आकार के लगभग 500 भूखंड होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक जूनियर हाईस्कूल और दो नर्सरी स्कूल भी होंगे। पहले इस योजना में आवासीय जमीन 36 हजार रुपये और व्यावसायिक जमीन 72 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर थी। सीलिंग के वादग्रस्त भूखंडों की वजह से विक्रय योग्य क्षेत्रफल घट गया। इस कारण यहां की जमीनों के दाम बढ़ गए हैं। अब इस योजना में आवासीय भूखंड 39,600 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलेंगे, जबकि व्यावसायिक भूखंड 79,200 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बेचे जाएंगे। रेरा में पंजीकरण कराने के उपरांत योजना को लांच किया जाएगा।
विज्ञापन


गोविंदपुरम : बनेगा साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क
दिल्ली रोड पर मंगूपुरा और मनोहरपुर की जमीन पर गोविंदपुरम आवासीय योजना बसाई जाएगी। बोर्ड बैठक में इस आवासीय योजना का ले-आउट भी अनुमोदित हुआ। 47 हेक्टेयर में प्रस्तावित योजना में फिलहाल लगभग 35 हेक्टेयर पर योजना को लॉन्च किया जाएगा। इस योजना में विभिन्न साइज के लगभग 600 भूखंड होंगे। इसमें 20 से अधिक व्यावसायिक भूखंड हैं। आवासीय योजना में इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल के अलावा दो नर्सरी स्कूल भी हैं। यहां आवासीय भूखंड 40 हजार पांच सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मिलेंगे, जबकि व्यावसायिक भूखंड 81 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बेचे जाएंगे। योजना के मध्य में साइंस एंड टेक्नोलॉजी पार्क भी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन की आय से होगी दिल्ली रोड की साफ-सफाई
नगर निगम की सीमा के बाहर दिल्ली रोड एवं रामपुर रोड पर लाइसेंस फीस मॉडल पर सफाई व्यवस्था करने वाली एजेंसी का चयन किया गया। एजेंसी जीरो प्वाइंट स्थित अर्बन विस्टा का विकास करेगी। फुटपाथ के किनारे विज्ञापन के यूनिपोल लगाए जाएंगे। विज्ञापन से होने वाली आय से दिल्ली रोड की सफाई और पौधों की देखभाल की जाएगी। एजेंसी आरडब्ल्यूए से फीस निर्धारित कर दिल्ली रोड के किनारे बसीं कालोनियों से कूड़ा उठाएगी।


नगर निगम को हस्तांतरित न होने वाली काॅलोनियों पर अब अनुरक्षण शुल्क
नगर निगम की सीमा से बाहर और नगर निगम को हस्तांतरित न होने वाली योजनाओं जैसे नया मुरादाबाद, एकता विहार उत्तरी, एकता विहार दक्षिणी आदि के निवासियों को अब प्राधिकरण को अनुरक्षण शुल्क देना होगा। अनुरक्षण शुल्क त्रैमासिक रूप से वसूल किया जाएगा। नियत अवधि में अनुरक्षण शुल्क जमा नहीं कराने पर 100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।
00

उद्यम विहार : छोटे भूखंडों की बिक्री का निर्णय
नया मुरादाबाद योजना के व्यावसायिक सेक्टर-2 (उद्यम विहार) में बड़े भूखंडों का आकार छोटा करने का निर्णय लिया गया। अब 800, 1200 वर्गमीटर के स्थान पर 400, 500, एवं 1000 वर्गमीटर के भूखंड की बिक्री की जा सकेगी। इससे छोटे उद्यमी और निवेशक भी व्यावसायिक भूखंड ले सकेंगे।

कांशीराम आवासीय योजना के वैकल्पिक मार्ग पर भी हुई चर्चा

एमडीए की बसाई गई कांशीराम आवासीय कॉलोनी कांठ रोड मऊ के मुख्य मार्ग को रेलवे द्वारा बंद किया जा रहा है। बैठक में एमडीए को वैकल्पिक मार्ग तलाशने के लिए कहा गया। तब तक लोगों का आवागमन बाधित न हो, इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से वार्ता की गई है।


दिल्ली रोड एवं नया मुरादाबाद योजना के प्रमुख चौराहों के बदले जाएंगे नाम

सेक्टरों का नाम प्रस्तावित नाम
दिल्ली रोड, सेक्टर 4, सेक्टर 5 विक्रमादित्य तिराहा
सोर्सिंग हब
सेक्टर चार, सेक्टर पांच, सेक्टर छह, सेक्टर एक भरत चौक
सेक्टर एक, सेक्टर छह, सेक्टर सात, सेक्टर दो विश्वकर्मा चौक
सेक्टर दो, सेक्टर सात, सेक्टर आठ, सेक्टर तीन आचार्य रामानुजम चौक
सेक्टर तीन, सेक्टर आठ, इको हर्बल पार्क राजगुरु तिराहा
दिल्ली रोड, सेक्टर चार, सेक्टर 12ए अर्बन विस्ता चौक
जीरो प्वाइंट चौराहा
सेक्टर 12ए, सेक्टर चार, सेक्टर एक, सेक्टर 12 आर्यभट्ट चौक
सेक्टर 12, सेक्टर एक, सेक्टर दो, सेक्टर 11 जगदीश चंद्र बोस चौक
सेक्टर 11, सेक्टर दो, सेक्टर तीन, सेक्टर दस एपीजे अब्दुल कलाम चौक
सेक्टर दस, सेक्टर तीन, इको हर्बल पार्क महारानी अहिल्याबाई होल्कर तिराहा
दिल्ली रोड, सेक्टर 13, सेक्टर 12 एमडीए तिराहा
एमडीए तिराहा
सेक्टर 13, सेक्टर 12ए, सेक्टर 12 सीवी रमन तिराहा
सेक्टर 13, सेक्टर 12, सेक्टर 11, सेक्टर 14 कल्पना चौक
सेक्टर 14, सेक्टर 11, सेक्टर दस, सेक्टर 15 सत्येंद्र नाथ बोस चौक
सेक्टर 15, सेक्टर दस, इको हर्बल पार्क सुखदेव तिराहा
दिल्ली रोड, सेक्टर 13, सेक्टर 16 गोविंद स्वरूप तिराहा
गोविंद स्वरूप तिराहा
सेक्टर 16, सेक्टर 13, सेक्टर 14 धन्वंतरी तिराहा
00
इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा

- रामगंगा और गागन नदी के किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ सेटेलाइट इमेज के माध्यम से कार्रवाई करने, विकास के लिए शहर को नौ जोन में बांटने, पीपीपी मोड पर होगा सोर्सिंग हब का संचालन, एमडीए के पुराने कार्यालय को व्यावसायिक व आवासीय रूप से विकसित करने, फ्री होल्ड चार्ज का पुनरीक्षण करने, पत्रकार और अधिवक्ताओं के लिए एमडीए की योजनाओं में छोटे प्लॉट या फ्लैट की व्यवस्था करने, आवंटित हुए प्लॉट छोड़ देने वाले लोगों पर पेनॉल्टी लगाने, सहयाद्रि और गोविंदपुरम योजनाओं में महिलाओं के नाम पर भूखंड के आवंटित होने पर विशेष छूट देने, ठेला-रेहड़ी वालों के लिए करीब पांच हजार कियोस्क स्थापित करने, एमडीए के चौराहों के सर्वे के बाद दोबारा शुरू कराने पर भी चर्चा हुई।




इनकी रही मौजूदगी
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने की। इस दौरान डीएम अनुज सिंह, उपाध्यक्ष एमडीए अनुभव सिंह, सचिव एमडीए अंजूलता, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव, संयुक्त निदेशक पेंशन एवं कोषागार मोनिका, विकास जैन, राज किशोर चौहान, राजू कालरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed