{"_id":"66a5924d01209d113d032ea4","slug":"businessmans-five-year-old-son-murdered-after-kidnapping-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-447301-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कारोबारी के पांच साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कारोबारी के पांच साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती निवासी बैंडेज कारोबारी नसीमुद्दीन के पांच साल के बेटे अबुजर की अपहरण कर हत्या कर दी गई। बच्चा तीन दिन पहले बृहस्पतिवार को घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया था। शनिवार शाम उसका शव गन्ने के खेत में मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।
बैंडेज कारोबारी का बेटा अबुजर नगर के ही केसी पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। वह 25 जुलाई की दोपहर एक बजे से लापता था। अबुजर अपने घर के बाहर खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के जरिये भी बच्चे की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई भी पता नहीं लगा।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से छानबीन शुरू की। इस दौरान शाम करीब सात बजे लापता अबुजर का शव नगर में ईदगाह के पास स्थित गांव महमूदपुर माफी निवासी अशोक के गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उसके गले पर गहरा निशान था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ अपेक्षा निंबाड़िया ने भी मौका मुआयना किया है और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसपी देहात ने बताया कि बच्चे के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।