{"_id":"58ab61894f1c1b0853b23ab0","slug":"businessman-plan-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों को जेल भिजवाने के लिए कारोबारी ने कराया मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुश्मनों को जेल भिजवाने के लिए कारोबारी ने कराया मर्डर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
नौ जनवरी को मूंढापांडे में लखनऊ के अंबेडकर पार्क में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड विशाल की हत्या का खुलासा सोमवार को कटघर पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है।
पुलिस का दावा है कि एक ई-कचरा कारोबारी ने अपने दो दुश्मनों को जेल भिजवाने के लिए विशाल का मर्डर कराया था, शूटर को ढाई लाख रुपये की सुपारी, एक बाइक और दो तमंचे दिए थे। वारदात का मास्टरमाइंड फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी नाजिम उर्फ गंजा और नाजिम निवासीगण जाहिदनगर है। नाजिम उर्फ गंजा अपराधी है, जबकि नाजिम ई-कचरा कारोबारी है। दोनों को चेकिंग के दौरान कोहिनूर तिराहे से कटघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो तमंचे, एक बाइक बरामद की है। आरोपियों में से नाजिम उर्फ गंजा शूटर है, जबकि नाजिम उसका दोस्त है। नाजिम की दोस्ती रहमतनगर निवासी ई-कचरा कारोबारी अनीस से थी। नाजिम उर्फ गंजा को मकान की रजिस्ट्री के लिए ढ़ाई लाख रुपये की आवश्यकता थी, उसने इसकी जानकारी नाजिम को दी।
नाजिम ने नाजिम उर्फ गंजा की मुलाकात अपने दोस्त अनीस से करवा दी। अनीस ने रजिस्ट्री के लिए ढ़ाई लाख रुपये नाजिम उर्फ गंजा को देने का वादा किया लेकिन इसके बदले में उसने दोनों से अपने दुश्मन ई-कचरा कारोबारी नफीस व सट्टा कारोबारी साबिर कालिया को फंसाने के लिए एक व्यक्ति के मर्डर कराने का सौदा तय किया। प्लानिंग के तहत अनीस ने एक बाइक खरीदने के लिए 50 हजार रुपये नाजिम को दिए थे।