फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   businessman comes heart attack to deputy commissioners dictated

डिप्टी कमिश्नर की फटकार से व्यापारी को हार्ट अटैक

Sat, 24 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
businessman comes heart attack to deputy commissioners dictated
कॉसमॉस अस्पताल में भ्ार्ती व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर के आफिस में शुक्रवार दोपहर एक व्यापारी हार्ट अटैक के बाद बेहोश होकर गिर पड़े। व्यापारी को तुरंत कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया। लाजपत नगर की एनजी फूड्स के मालिक अंशुल अग्रवाल घटना के वक्त वाणिज्यकर के एक केस की सुनवाई में शरीक होने के लिए वाणिज्यकर आफिस पहुंचे थे।
विज्ञापन


अंशुल का आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर मुकेश चंद्र पांडेय ने टैक्स कम करने की एवज में घूस मांगी और इंकार करने पर हैवी टैक्स लगा दिया। भद्दी गालियां दीं और व्यापार को तबाह करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


लाजपत नगर में एनजी फूड्स के नाम से रिफाइंड आयल का व्यापार करने वाले अंशुल अग्रवाल का वर्ष 2013-14 का केस डिप्टी कमिश्नर सेल टैक्स सेक्टर सात मुकेश चंद्र पांडे के पास चल रहा है। शुक्रवार को केस की सुनवाई के लिए तारीख लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशुल का कहना है कि वह जैसे ही अपने अधिवक्ता दीपक अग्रवाल के साथ डीसी मुकेश चंद्र पांडेय के आफिस में घुसे उन्हें देखते ही वह भड़क गए। व्यापारी का आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और कारोबार को बर्बाद कर देने की धमकी दी। 

जिससे उन्हें सदमा लगा और सीने में दर्द उठने के बाद वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। व्यापारी के बेहोश होते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। व्यापारी को तुरंत कॉसमॉस अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद दवा दी।

होश में आने के कुछ देर के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अंशुल अग्रवाल का आरोप है कि फैसला उनके पक्ष में करने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने उनसे बड़ी रिश्वत मांग  रहे थे। मुंह मांगी रिश्वत नहीं देेन पर उन पर भारी टैक्स लगाने के साथ ही दो पंजीकरण भी रद्द कर दिए गए। 
 

डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर मुकेश चंद्र पांडेय के पास मेरा वाणिज्यकर संबंधी केस चल रहा है। जिसे निपटाने के लिए वह मुझसे रिश्वत की मांग कर रहे थे। मैंने इंकार किया तो केस बिगाड़ दिया। शुक्रवार को मैं अपने अधिवक्ता के साथ केस की सुनवाई में पहुंचा था। डीसी मुकेश चंद्र पांडेय ने देखते ही मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। धमकी दी कि डिमांड पूरी नहीं की तो किसी कीमत पर व्यापार नहीं करने देेंगे। मुझे हार्टअटैक हुआ और मैं जमीन पर गिर पड़ा, इसे भी डीसी ने नाटक करार दिया और मेरे बेहोश होने तक मुझे गालियां देते रहे। मुकेश पांडेय एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अंजलि कुमार के खास हैं। डीसी के व्यवहार से मैं मानसिक रूप से आहत हूं, रिपोर्ट दर्ज कराऊंगा। - अंशुल अग्रवाल, रिफाइंड ऑयल व्यापारी।

व्यापारी के आरोप निराधार हैं। जो हुआ सबके सामने हुआ। सुनवाई में टैक्स हैवी लगने की वजह से व्यापारी की हालत बिगड़ी। तुरंत अस्पताल भिजवा दिया गया। 
- मुकेश चंद्र, डीसी, वाणिज्यकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed