फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Business of 200 crores affected, banks will remain closed even today

200 करोड़ का कारोबार प्रभावित, आज भी बंद रहेंगे बैंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Business of 200 crores affected, banks will remain closed even today
मुरादाबाद। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को जनपद की करीब 250 शाखाओं में ताले लटक गए, जिसका सीधा असर बैंकों के कारोबार पर पड़ा। एलडीएम अतुल बंसल का दावा है कि बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के कारण पहले दिन करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को भी बैंकों की हड़ताल रहेगी। बैंकों में हड़ताल की वजह से ग्राहकों को भी परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने बैंकों में कामकाज ठप कर दिया। इसके बाद वह सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) परिसर में जुट गए। यहां निजीकरण के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष संजय रस्तोगी ने कहा कि सरकार सरकारी बैंकों को निजी हाथों में बेचने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। ग्राहकों के लिए भी परेशानियां भी बढ़ जाएगी। यूनियन के संरक्षक जगदीश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के विरोध में कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान एसपी सिंह, संजीव मित्तल, सचिन चौधरी, सुरभि शर्मा, सतप्रीत सिंह, नवनीत कुमार, धर्मराज नमन, नवनीत राजवंशी, महमूद हसन, अनूप शर्मा, आशु चौधरी, कपिलदेव, एमके पांडेय, आशुतोष शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आज निकाली जाएगी रैली
विज्ञापन

मुरादाबाद। यूनियन के अध्यक्ष संजय रस्तोगी ने बताया कि निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बैंक कर्मचारी रैली निकालेंगे। रैली इंडियन बैंक परिसर से होते हुए कलक्ट्रेट के सामने से गुजरेगी। इसके बाद रैली एसबीआई की मुख्य शाखा पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में बैंकों की करीब 250 शाखाएं हैं। बृहस्पतिवार को भी शाखाएं बंद रहीं। इन शाखाओं में प्रतिदिन 200 करोड़ का कारोबार होता है।
अतुल बंसल, एलडीएम, मुरादाबाद
एटीएम पर जुटी भीड़, शाम तक खाली हो गए एटीएम
मुरादाबाद। बैंकों में हड़ताल की वजह से एटीएम पर अधिक भीड़ रही। शाम तक कई एटीएम से नकदी खत्म हो गई। पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा के एटीएम बृहस्पतिवार को बंद रहा। इसके अलावा एसबीआई सिविल लाइंस शाखा में अधिक भीड़ देखी गई और कांठ रोड पर एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम दोपहर बाद खाली हो गए।

मायूस लौटे ग्राहक
मुरादाबाद। बैंकों में हड़ताल की वजह से लोगों को मायूस लौटना पड़ा। हरथला निवासी मोहम्मद आलम का पीएनबी की सिविल लाइंस शाखा में खाता है। वह बृहस्पतिवार दोपहर बैंक से रुपये निकालने के लिए पहुंचे, लेकिन बैंक पर ताला लटका हुआ था। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले राज कुमार ने बताया कि एसबीआई की मुख्य शाखा में उनका खाता है। वह पांच हजार रुपये अपने खाते में जमा करने गए थे, लेकिन शाखा बंद होने की वजह से वह रुपये जमा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed