फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Business man shot him self, wife and his child in Rampur, UP

यूपी: सर्राफा कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चे को मारी गोली, खुद भी दी जान

Thu, 06 Feb 2020 05:07 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Business man shot him self, wife and his child in Rampur, UP
मृतक - फोटो : अमर उजाला

रामपुर जनपद के बिलासपुर कोतवाली में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा कारोबारी ने कर्जदारों से परेशान होकर अपने घर में पत्नी और बच्चे समेत आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सर्राफ प्रदीप रस्तोगी की रुद्रपुर में सोने चांदी के आभूषणों की दुकान थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी प्रीति रस्तोगी (25 वर्ष) को गोली मारी। उसके बाद उसने अपने चार माह के बेटे सचिन को गोली मारी दी। इसके बाद उसने स्वयं को गोली मारकर खुदकशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर प्रदीप के भाई राजीव रस्तोगी अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। बिलासपुर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि गोली तमंचे से चलाई गई है। घटनास्थल से तमंचा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई को किया था फोन 
खुद को गोली मारने से पहले प्रदीप ने अपने भाई राजीव को सबकुछ खत्म करने की जानकारी दी थी। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। घटना के पीछे मृतक का कर्जदार होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed