{"_id":"5e3bf1d48ebc3ee61f4e4f70","slug":"business-man-shot-him-self-wife-and-his-child-in-rampur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सर्राफा कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चे को मारी गोली, खुद भी दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सर्राफा कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चे को मारी गोली, खुद भी दी जान
Thu, 06 Feb 2020 05:07 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 06 Feb 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर जनपद के बिलासपुर कोतवाली में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा कारोबारी ने कर्जदारों से परेशान होकर अपने घर में पत्नी और बच्चे समेत आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सर्राफ प्रदीप रस्तोगी की रुद्रपुर में सोने चांदी के आभूषणों की दुकान थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी प्रीति रस्तोगी (25 वर्ष) को गोली मारी। उसके बाद उसने अपने चार माह के बेटे सचिन को गोली मारी दी। इसके बाद उसने स्वयं को गोली मारकर खुदकशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर प्रदीप के भाई राजीव रस्तोगी अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। बिलासपुर कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि गोली तमंचे से चलाई गई है। घटनास्थल से तमंचा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भाई को किया था फोन
खुद को गोली मारने से पहले प्रदीप ने अपने भाई राजीव को सबकुछ खत्म करने की जानकारी दी थी। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। घटना के पीछे मृतक का कर्जदार होना बताया जा रहा है।