{"_id":"6ae1c0a8aacdd248230e4637","slug":"bus-overturns-after-going-out-of-control-on-ganga-expressway-in-sambhal-20-to-25-passengers-injured-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 से 25 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 20 से 25 यात्री घायल
Wed, 28 Oct 2026 03:08 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़ा हादसा हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से 25 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
sambhal road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर गांव करीमपुर के घेर के नजदीक बस अनिमंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों का कहना है के चालक नशे की हालत में था।
यात्रियों ने बताया कि बस पंजाब से बिहार जा थी। सभी लोग दिवाली मनाने के लिए बिहार जा रहे थे। रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर सीओ स्तुति सिंह पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल के चल रहा है। बस को गंगा एक्सप्रेसवे ऑथोरिटी ने सीधा करा दिया है। इस बस में 100 से ज्यादा लोग सवार थे।