{"_id":"626c29cff66c40356b15560d","slug":"bus-full-of-laborers-overturned-in-the-moat-one-killed-24-injured-thakurdwara-news-mbd426410496","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदक में पलटी मजदूरों से भरी बस, एक की मौत, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदक में पलटी मजदूरों से भरी बस, एक की मौत, 24 घायल
विज्ञापन
भोजपुरी में दुर्घटना के बाद पलटी पड़ी मजदूरों की बस।
- फोटो : THAKURDWARA
ट
भोजपुर में मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे पर नेकपुर के पास बिहार से 30 मजदूरों को लेकर ऋषिकेश जा रही निजी बस खंदक में पलटकर उल्टी हो गई। बस के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बस के चालक और परिचालक समेत 24 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायल दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार सुबह छह-सात बजे के बीच हुआ। बिहार के जिला बेतिया और पश्चिमी चंपारण से 30 मजदूर निजी बस से मजदूरी करने के लिए ऋषिकेश जा रहे थे। जब इनकी बस मुरादाबाद-काशीपुर मार्ग पर ग्राम नेकपुर के पास पहुंची तभी बस चालक पोपेंद्र को झपकी आ गई। इस कारण बेकाबू होकर बस खंदक में पलट गई। हादसे ने भभीछन राम (64) पुत्र मुखलाल निवासी पश्चिमी चंपारण की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर पास के ग्रामीण व राहगीर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपनिरीक्षक अफजाल हुसैन, दिनेश कुमार, रितेश शुक्ला, दलपत सिंह और कई कांस्टेबल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस से घायलों को भोजपुर सीएचसी भेज दिया। साथ ही भभीछन राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
ये हुए घायल
भोजपुर। मजदूरों से भरी बस पलटने से राजू (30) निवासी पश्चिमी चंपारन, पोपेंद्र (32) निवासी उत्तरकाशी, जितेंद्र (24), विक्रम राम (30), गिरधारी राम, मनोहर राम, मुन्नाराम, सुरेश राम, मोतीलाल, दिनेश (36), उमरावती (34), विशाल (14), आभा (11), बलवंत (10), सुरेन (32), गिरधानी (36), मोती लाल (50), नितेश (22), व्यास मुखिया (43), शत्रुघन (22), निवासी जिला बेतिया बिहार, राजन कुमार (15), रंजीत कुमार (11) व हीरालाल (35) निवासी जिला पश्चिमी चंपारण सहित 24 मजदूर घायल हो गए। इनमें राजू व पोंपेद्र की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
घायलों ने बताई आपबीती
भोजपुर। हादसे में घायल दिनेश ने बताया कि हम बस में 30 लोग सवार थे, हम सभी ऋषिकेश व उत्तरकाशी में मजदूर करने जाते हैं। बच्चों के बारे में बताया कि वे भी ऋषिकेश में पढ़ते हैं। संवाद
बस में फंसे मजदूरों में मची चीख-पुकार
भोजपुर। मुरादाबाद-काशीपुर राष्ट्रीय हाईवे किनारे खंदक में बस पलटते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पास के लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों की मदद के लिए जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में फंसे कई मजदूरों की गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई। इस बीच मजदूर पौन घंटा चीख पुकार मचाते रहे। संवाद
थानाध्यक्ष ने खाना और पैसे
देकर मजदूरों को ऋषिकेश भेजा
भोजपुर। हादसे में चोटिल कुछ मजदूर अपने घर बिहार के लिए रवाना हो गए। 13 चोटिल मजदूूरों को थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने टिकट, खाना व आर्थिक मदद देकर बस से ऋषिकेश के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के काम से मजदूर खुश नजर आए। वहीं थाना पुलिस व हल्का लेखपाल ने पांच मजदूरों की इच्छानुसार उन्हें ट्रेन टिकट और सहायता देकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठाया।