{"_id":"62670207c997fd4b95220d27","slug":"bus-entered-from-behind-in-tractor-trolley-ten-injured-including-two-innocent-moradabad-news-mbd425951387","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बस, दो मासूम सहित दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी बस, दो मासूम सहित दस घायल
विज्ञापन
सोमवार रात नौ बजे पीतलनगरी की रोडवेज बस हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर मखदुमपुर के मोड़ पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिसमें बस में सवार दो मासूम समेत 10 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए निजी और सरकारी अस्पताल भिजवाया।
सोमवार को हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर मखदुमपुर के मोड़ पर संभल की ओर से आ रही गोबर से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने अचानक से वाहन को मखदुमपुर की ओर मोड़ दिया। जिससे मुरादाबाद की ओर से आ रहे कंटेनर में पीछे से ट्रैक्टर का पहिया लग गया और ट्रैक्टर-ट्राली बीच में ही रुक गई। तभी संभल की ओर से आ रही पीतलनगरी की रोडवेज बस ट्राली में पीछे से टकरा गई। बस में 35 सवारियां सवार थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस से घायलों को निकाला। बस चालक मंजूर हसनैन पुत्र अजीज मोहम्मद निवासी मोहल्ला शर्की सिरसी बस में फंस गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में दो मासूम समेत दस लोग घायल हो गए।
हजरतनगर गढ़ी के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर-ट्राली और बस को कब्जे में ले लिया है। घायलों का निजी और सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना स्थल पर तीन थानों की पुलिस थाना हजरत नगर गढ़ी, थाना नखासा और संभल कोतवाली की पुलिस पहुंची। सीओ संभल जितेंद्र सिंह भी घटना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
ये हुए घायल
अंजुम पत्नी चुनमुन थाना कटघर करूला, अफरोज पत्नी मोहम्मद मसूद करूला मुरादाबाद, रेहान खां पुत्र हाजी आमिर हयातनगर संभल, मोहम्मद काशिफ व मोहम्मद रेहान निवासी सरायतरीन, मुरादाबाद के बाजपुर बस अड्डा निवासी शोएब उनकी पत्नी खुशनुमा बेगम, दो वर्षीय बेटी आयरा, बेटा अबू बकर संभल सरायतरीन घायल हो गए।