{"_id":"6a97370b185598797601c09d","slug":"bus-carrying-pilgrims-from-nepal-collides-with-a-state-transport-bus-over-35-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-983426-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नेपाल के तीर्थ यात्रियों की बस रोडवेज बस से टकराई, 35 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नेपाल के तीर्थ यात्रियों की बस रोडवेज बस से टकराई, 35 से अधिक घायल
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ थाना क्षेत्र के गढ़ी में मंगलवार की रात करीब 9:15 बजे नेपाल के तीर्थ यात्रियों की बस आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे से टकराने के बाद एक कोठरी से टकरा गई। जिसमें दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में निजी बस सवार 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बस चालक सहित 10 तीर्थ यात्रियों की गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 9:15 बजे मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर कांठ के गांव गढ़ी के अड्डे पर हरिद्वार से लौट रहे नेपाल के तीर्थयात्रियों की बस आगे चल रही मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से सभी घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बस चालक दस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीर्थ यात्रियों ने बताया वह सभी यूपी के सनौली से सटे नेपाल के नोवल परासी और रूपमदेई जिलों के रहने वाले करीब 60 यात्री हैं। वह नेपाल से 19 अगस्त को यात्रा के लिए बस से चले थे। अब वह वैष्णो देवी, महाकालेश्वर समेत कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए हरिद्वार से लौट रहे थे। अब उन्हें अयोध्या में रामलला के दर्शन को जाना था। वहां से उन्हें दर्शन करने के बाद तीन सितंबर को नेपाल पहुंचना था।
हादसे में यह लोग हुए घायल बस चालक उमेश शुक्ला, जोगेंद्र चौधरी, गणपत, विद्या, रामकिशन यादव, जुगिंद्र चौधरी, विश्वनाथ तेली, इसरावती, कुतारी, चांदमति तेली, सुंदरी यादव, नर्मदा, गैना, प्रभावती, राजू सहानी, अच्छेलाल गुप्ता, शीशकली गुप्ता, बिंदु प्रसाद, दिनेश मिश्रा, अमित, ओमकुमारी, द्रौपदी देवी, चमेली, रामशरण, जोखूभूत, चंद्रकुमार चौधरी, शोभा महात, आरती केवट, जगदीश प्रसाद केवट, नेबूलाल, ऋषिराम चौधरी आदि 35 से अधिक नेपाली तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे। संवाद
-- हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़, मदद में जुटे स्थानीय लोग कांठ। मंगलवार की शाम रोडवेज बस में पीछे से टकराई नेपाली तीर्थ यात्रियों की बस में घायल हुए यात्रियों की मदद और उन्हें बस से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग भी जुट गए। हादसा स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बसों को रोड से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अलर्ट हो जिला अस्पताल प्रशासन, दस लोग कराए भर्ती मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में नेपाल के यात्रियों की बस का हादसा होने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही जिला अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया था। इमरजेंसी में डॉक्टर और स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया था। कांठ से घायलों को जिला अस्पताल लाया। जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए तीर्थ यात्रियों में प्रभावती, गैना, उमेश शुक्ला, कुतारी, तारावती, सुंदरी, चमेली, नेवी लाल लोबी, दिनेश कुमार हैं।