{"_id":"6689e7c869d46c6ea30d2354","slug":"burning-sensation-while-eating-can-be-a-risk-of-cancer-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-433662-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खाना खाते समय जलन होने पर हो सकता है कैंसर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खाना खाते समय जलन होने पर हो सकता है कैंसर का खतरा
विज्ञापन
मुरादाबाद। यदि आपको खाना खाते समय जलन हो रही है। आपके गले पर कोई दाना निकल आया है, जो दवा लगाने के बाद ठीक नहीं हो रहा है या फिर कोई गांठ है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की जरूरत है। ये कैंसर की शुरुआत हो सकती है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन मुरादाबाद और यशोदा अस्पताल की ओर से शनिवार को आयोजित सीएमई में ये जानकारी मुख्य वक्ता डॉ. अरविंद कुमार त्यागी ने दी।
रामगंगा विहार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित सीएमई में डॉ. अरविंद कुमार त्यागी ने कहा कि सिर, जीभ, गले और मसूड़ों में ट्यूमर की वजह से कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरुआती लक्षणों के आधार पर हमें चिकित्सक को दिखाकर, जांच करवाकर उचित सलाह लेनी चाहिए। जब टेस्ट होते हैं तो कैंसर की स्टेज पता चलती है। कैंसर का अब उपचार होने लगा है।
उन्होंने कहा कि कैंसर के शुरुआती स्तर पर दवाई या कीमोथेरेपी से बचाव हो सकता है। यदि स्टेज बढ़ गई है तो उसका सर्जरी द्वारा भी उपचार किया जा सकता है। जो व्यक्ति नियमित तंबाकू और सिगरेट का सेवन करते हैं, उनको कैंसर होने का ज्यादा खतरा रहता है। विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष सिन्हा ने सभी का स्वागत किया। प्रतिभागियों को एसोसिएशन की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान सचिव डॉ. रोमिल सिंघल, डॉ. पुलकित रोहिला, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. अनिल रोहिला, डॉ. रवि शंकर, डॉ. वैभव सेठ, डॉ. पुरू सरन, डॉ. अक्षय, डॉ. रीना आदि मौजूद रहीं।