{"_id":"6685f22ded2185b00f07da87","slug":"bulldozers-will-soon-be-used-on-the-construction-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-432168-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: करूला नाले, पीडब्ल्यूडी भूमि पर किए निर्माण पर जल्द चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: करूला नाले, पीडब्ल्यूडी भूमि पर किए निर्माण पर जल्द चलेगा बुलडोजर
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की भोलानाथ, महाशिव कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम नाले पर अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करेगा। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम ने इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है।
शहर की भोलानाथ कॉलोनी व महाशिव कॉलोनी में पिछले पांच दिन से बारिश का पानी भरा है। दोनों कॉलोनियों के लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बुधवार हुई बारिश के बाद यहां के लोगों की समस्या और बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में घटा पानी इस बारिश के बाद और बढ़ गया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि करुला नाले पर कई स्थानों पर किए गए अतिक्रमण और जल निकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण ऐसा होता है।
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मंडलायुक्त ने करुला नाले पर जहां कहीं भी अतिक्रमण, अवैध निर्माण जल निकास में बाधा बन रहा है, उसे ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। मंडलायुक्त के इस निर्देश के बाद अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह की अगुवाई में एक टीम ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक सर्वे में ही कुछ स्थानों पर अतिक्रमण मिला है। जिसे चिह्नित कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर पीडब्ल्यूडी की भूमि से गुजरने नालों पर भी अतिक्रमण किया गाया है, लिहाजा पीडब्ल्यूडी टीम को भी सर्वे करा निशान लगाने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जहां कहीं भी करुला नाले पर अवैध निर्माण, अतिक्रमण मिलेगा उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा।