फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozers run on the dhabas of former MP and former MLA

Moradabad News: पूर्व सांसद व पूर्व विधायक के ढाबों पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on the dhabas of former MP and former MLA
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। एमडीए ने मंगलवार को दिल्ली हाईवे पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा नेता और पूर्व सांसद वीर सिंह और आरएलडी के पूर्व विधायक जाहिद के ढाबों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की माैजूदगी में हुई आठ ढाबों और दुकानों पर बुलडोजर चला।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर टीएमयू से पहले हाईवे किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए ढाबों और दुकानों के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर कई बार एमडीए ने शिकायत भी की थी। शिकायतों का संज्ञान लेकर एमडीए ने ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया था, लेकिन किसी ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्रवर्तन दल ने पुलिस फोर्स के साथ अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद वीर सिंह एवं राम बाबू ने दिल्ली रोड पर लगभग 100 वर्ग मीटर जमीन पर जुबली सोया चाप के नाम से ढाबा खोला था। प्रवर्तन टीम ने ढाबे को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक व आरएलडी नेता जाहिद और उनके बेटे इमरान के ग्राम पाकबड़ा की गाटा संख्या 1179 पर लगभग 300 वर्ग मीटर भूमि पर बने दो कमरे, एक बरामदा एवं अतिक्रमण कर टिनशेड डालकर बनाए गए ढाबे को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एमडीए की टीम ने हाजी शहीद के 100 वर्ग मीटर जमीन पर बने बिस्मिल्ला बिरयानी सेंटर, 100 वर्गमीटर जमीन पर बने नईम टी-स्टाल और लगभग 100 वर्ग मीटर जमीन पर बने अहमद बिरयानी, साहिल टी-स्टाल आदि दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा भरत सिंह द्वारा टिनशेड डालकर खोले गए ढाबे को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस फोर्स की माैजूदगी के कारण किसी ने भी कार्रवाई का विरोध नहीं किया।

एमडीए के अभियंता अमित कादियान ने बताया कि बिना नक्शा पास कराए और अतिक्रमण कर ढाबाें व दुकानों का निर्माण कराया गया था। इसलिए यह कार्रवाई की गई है। हाईवे किनारे की जमीन ग्रीन बेल्ट घोषित है। वहां किसी प्रकार का निर्माण नहीं कराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed