फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bulldozer that went to demolish building returned

Moradabad News: भाकियू नेता का निर्माण ढहाने गया बुलडोजर बैरंग लौटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer that went to demolish building returned
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गांव डिडौरी में भाकियू नेता द्वारा किए गए निर्माण को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त करने पहुंची एमडीए की प्रवर्तनदल टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। भाकियू नेता व उसके परिवार के विरोध के कारण बुलडोजर और पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा। गांव डिडौरी निवासी शीशपाल भाकियू नेता हैं।
उन्होंने गांव के निकट कुछ जमीन खरीद कर उस पर निर्माण करा रहे हैं। सूचना मिलने पर एमडीए की प्रवर्तन दल टीम, पुलिस बल और बुलडोजर लेकर शुक्रवार दोपहर उसे ध्वस्त करने पहुंच गई। बताया जाता है कि इस पर भाकियू नेता ने विरोध किया। भाकियू नेता के परिवार की महिलाएं व बच्चे एमडीए के बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। भाकियू नेता का कहना था कि वह किसान है और उसे अपनी भूमि में घर बनाने का अधिकार है। जबकि एमडीए की टीम उसके द्वारा किए जा रहे निर्माण को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त करने की बात कह रही थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक नोकझोंक हुई। सूचना पर भाकियू के प्रांतीय नेता चरन सिंह और नौ सिंह ने भी एमडीए व पुलिस के अधिकारियों से वार्ता की। बाद में एमडीए की टीम बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट आई।
विज्ञापन

- अवैध प्लॉटिंग व निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में टीम डिडौरी पहुंची थी। वहां भाकियू नेता ने टीम से स्वयं अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए समय मांगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उसे स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाने के लिए पांच दिन का समय दिया है। नहीं हटाने पर एमडीए अपनी कार्रवाई करेगी। -शैलेष कुमार, वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैं किसान हूं। अपनी खरीदी जमीन में मैं अपना घर बना रहा हूं। एमडीए के अधिकारियों से मैंने पांच दिन में स्वेच्छा से निर्माण तोड़ने की बात नहीं कही है। न ही मैं अपना निर्माण तोडूंगा। मेरे संगठन के नेताओं ने भी अधिकारियों से वार्ता की है। शनिवार को भाकियू नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में वार्ता के लिए एमडीए दफ्तर जाएगा। -शीशपाल, भाकियू नेता डिडौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed