{"_id":"66a6e70f7e9a5400e1001e14","slug":"budget-is-the-guarantee-of-developed-india-gulab-devi-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-447802-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत की गारंटी है बजट : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत की गारंटी है बजट : गुलाब देवी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। यह बजट युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति के लोगों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में कारगर साबित होगा। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने ये बातें भाजपा जिला एवं महानगर की ओर से बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय में बजट पर आयोजित संगोष्ठी में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का यह बजट भारत की जनता के सपनों को साकार करेगा। यूपी को इस बजट में 2.44 लाख करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस बजट में रेलवे के विकास के लिए 19,848 करोड़ दिए गए हैं। यूपी उद्योगों को स्थापित करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि बजट से पूर्वाेत्तर के राज्यों सहित पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने कहा कि यह बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। बैठक का संचालन महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने किया। इस दौरान महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप, राजेंद्र विश्नोई, ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार सिंह, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, राजीव शर्मा, हरीश प्रजापति, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, सुरेंद्र विश्नोई आदि मौजूद रहे।