{"_id":"58efe56f4f1c1b9d36cf947d","slug":"bsp-politician-s-brother-s-factory-gaurd-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के भाई की फैक्ट्री के गार्ड पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता के भाई की फैक्ट्री के गार्ड पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी में घायल फैक्ट्री गार्ड को संभालते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र में हाईवे पर बसपा नेता हाजी नासिर कुरैशी के भाई की बंद फैक्ट्री के गार्ड पर फॉरच्यूनर कार पर सवार चार लोगों ने रॉड से हमला कर घायल कर दिया। विरोध में लोगों ने हमलावरों की गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंका तो वे फायरिंग करते हुए भाग गए।
कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 पर मुरादाबाद के मोहल्ला असालतपुरा निवासी बसपा नेता हाजी नासिर कुरैशी के छोटे भाई हाजी शब्बू सलीम की फैक्ट्री है जोकि लम्बे समय बंद पड़ी है और यह पहले कभी बिस्कुट फैक्ट्री रही है।
फैक्ट्री की सम्पति की सुरक्षा को लिए हाजी शब्बू सलीम ने गार्ड के रूप में मोनिश 22 वर्ष पुत्र मुख्तार हुसैन निवासी पीर का बाजार करूला थाना मझोला मुरादाबाद को तैनात कर रखा है। गार्ड मोनिश के अनुसार गुरुवार की शाम में फैक्ट्री पर एक फॉरच्यूनर कार आ रुकी।
विज्ञापन
उसमें सवार चार लोगों ने फैक्ट्री मालिक के बारे में पूछा। जानकारी न देने पर कार सवारों ने मोनिश पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। गार्ड के शोर मचाने पर शहजारूल, आसिफ, जुल्फेकार आदि ईंट-पत्थर फेंकते हुए दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए फॉरचुनर में सवार होकर फरार हो गए।
फैक्ट्री पर फायरिंग की घटना होने पर हड़कंप मचा गया और कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा गई थी। घायल को पुलिस ने तत्काल ही पीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर थानाध्यक्ष राधेश्याम भी फोर्स के साथ मौके पर आए और पीड़ित से घटना की जानकारी ली।