फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP District Panchayat member husband arrested for possessing illegal pistol and cartridges in Amroha

UP: अवैध तमंचा-कारतूस रखने के मामले में बसपा जिला पंचायत सदस्य पति गिरफ्तार, घर से हथिार बरामद; बिगड़ी तबीयत

Sun, 12 May 2024 07:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 May 2024 07:36 PM IST
सार

अमरोहा जिले में संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध तमंचा-कारतूस रखने के मामले में बसपा के जिला पंचायत सदस्य पति जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके घर से दो अवैध तमंचा, आठ खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद कीं। 

विज्ञापन
BSP District Panchayat member husband arrested for possessing illegal pistol and cartridges in Amroha
जिला पंचायत सदस्य पति जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात थाना और डिडौली कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बसपा के जिला पंचायत सदस्य के पति जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घर से दो अवैध तमंचे, आठ खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत सदस्य पति की अचानक हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में सदस्य पति का इलाज चल रहा है। जिला पंचायत सदस्य के पति जितेंद्र सिंह मूलरूप से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी ज्योति वार्ड 24 जिला पंचायत सदस्य हैं। 
विज्ञापन


जबकि जितेंद्र सिंह के भाई इंद्रपाल सिंह गांव के प्रधान हैं। जितेंद्र सिंह वर्तमान में जोया-इकोंदा रोड पर रहते हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जितेंद्र सिंह अवैध रूप से तमंचा-कारतूस रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमरोहा देहात थाना के एसएसआई संदीप कुमार, दरोगा सीमा खोखर और जोया चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार के साथ मिलकर उसके घर पर छापा मार दिया। घर में तलाशी के दौरान बैड के बॉक्स से दो अवैध तमंचे, आठ खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

ये कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जितेंद्र सिंह का एक भाई गौतम रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाता है। सीओ के मुताबिक कार्रवाई के दौरान जितेंद्र सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


लेकिन, उसने तबीयत बिगड़ने की बात कही, जिसके बाद उसे जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में उसका इलाज कराया जा रहा है। स्वास्थ्य बेहतर होने के बाद अवैध तमंचा-कारतूस कहां से आए, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल डिडौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed