{"_id":"5f9342968ebc3e9be3463524","slug":"bsc-student-became-one-day-mla-ran-janata-durbar-in-billari-village-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा बनी एक दिन की विधायक, लगाया जनता दरबार, महिला अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी की छात्रा बनी एक दिन की विधायक, लगाया जनता दरबार, महिला अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
Sat, 24 Oct 2020 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Oct 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
एक दिन की विधायक चंद्रिका डांगुर...
- फोटो : amar ujala
मिशन शक्ति अभियान के तहत डिग्री कालेज की छात्रा एक दिन के लिए विधायक बनी। विधायक के रूप में छात्रा ने सपा कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। तहसील, ब्लॉक, कोतवाली और महिला अस्पताल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं जानीं। मोहम्मद इरफान रॉयल गर्ल्स डिग्री कालेज में शुक्रवार की सुबह मिशन शक्ति अभियान के तहत गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सपा विधायक और डिग्री कालेज के अध्यक्ष मोहम्मद फहीम इरफान ने सुझाव रखा कि कालेज की बीएससी फाइनल ईयर की मेधावी छात्रा चंद्रिका डांगुर को नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत एक दिन का विधायक नामित किया जाए। वह सरकारी अस्पतालों में जाकर व्यवस्थाएं देखें।
विज्ञापन
छात्रा चंद्रिका डांगुर ने सफेद लिबास पहनकर अपने साथ छात्रा कनिष्का तोमर को पीआरओ और छात्रा पारखी सिंह को पीए के रूप में लेकर सबसे पहले विधायक द्वारा सपा कार्यालय पर लगाए गए जनता दरबार में विधायक के रूप में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। इन सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करके चंद्रिका डांगुर तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिलीं और जन समस्याओं का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
एक दिन की विधायक बनी छात्रा चंद्रिका
- फोटो : अमर उजाला
तहसील के पास विधायक के रूप में छात्रा नगर के राजकीय महिला अस्पताल पहुंची। यहां महिला स्टाफ से मिलकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बाद में अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से वार्ता की। अस्पताल के बाद चंद्रिका डांगुर कोतवाली पहुंचीं।
यहां प्रभारी निरीक्षक से मिलकर कोतवाली के जन शिकायत रजिस्टर देखे और महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। कोतवाली के बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ और एडीओ से मिलीं और विकास कार्यों की स्थिति जानी। छात्रा चंद्रिका डांगुर के इस अभियान के दौरान बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान भी उनके साथ रहे।
यहां प्रभारी निरीक्षक से मिलकर कोतवाली के जन शिकायत रजिस्टर देखे और महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। कोतवाली के बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ और एडीओ से मिलीं और विकास कार्यों की स्थिति जानी। छात्रा चंद्रिका डांगुर के इस अभियान के दौरान बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान भी उनके साथ रहे।