फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brothers who went to visit their sister in hospital were beaten by brother-in-law and his family members, video goes viral

Moradabad News: अस्पताल में बहन को देखने गए भाइयों को बहनोई और उसके परिजनों ने पीटा, वीडियो वायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Brothers who went to visit their sister in hospital were beaten by brother-in-law and his family members, video goes viral
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में अस्पताल में भर्ती बहन को देखने गए भाइयों ने बहनोई और उसके परिवार के लोगों को पीट दिया। सड़क पर हुई घटना की लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सक्टूनगला निवासी मुजाहिद ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी बड़ी बहन मेहनाज की शादी आठ साल पहले मूंढापांडे के मदनापुर निवासी नूर मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के बाद नूर मोहम्मद ने मेहनाज का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। कई बार समझाने के बाद भी नूर मोहम्मद नहीं माना। इसके अलावा आरोपी नूर मोहम्मद मुजाहिद की छोटी बहन को भी अपने घर ले गया और अपने साथ रखने लगा। आरोप है कि एक जनवरी को आरोपी नूर मोहम्मद ने मेहनाज को जहर खिलाकर मारने की कोशिश की। मेहनाज को गोविंद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मुजाहिद अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंच गया। मेहनाज को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने लगे तो नूर मोहम्मद उसके भाई वली, आलम और परिवार के अली शेर ने लाठी-डंडों से मुजाहिद, उसके भाई मुशाहिद, मुनाजिर अली तबारक हमला कर दिया जिसमें चारों भाई घायल हो गए। अस्पताल के बाहर हो रही इस मारपीट को लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed