{"_id":"6ab0433b04396bd1e704f363","slug":"brotherhood-among-all-sections-is-essential-kamal-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115555-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों के बीच भाईचारा जरूरी : कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों के बीच भाईचारा जरूरी : कमाल
Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन व पीडीए पंचायत में बोलते कांठ विधायक कमाल अख्तर। संवाद
कांठ। क्षेत्र के गांव दाढ़ी महमूदपुर में रविवार को बौद्धिक सैनी सम्मान सम्मेलन एवं पीडीए पंचायत में समाज की एकता के साथ ही बच्चों की शिक्षा पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने संगठित रहकर अपने हक के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कांठ विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों के बीच भाईचारा, आपसी सम्मान और एकजुटता जरूरी है। इस वक्त देश और प्रदेश में युवाओं की राजनीतिक भूमिका लगातार बढ़ रही है। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को समझना होगा। पीडीए का मकसद समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समान भागीदारी पर आधारित है। शिक्षित और जागरूक युवा ही अपने परिवार, समाज और क्षेत्र को नई दिशा दे सकते हैं। कहा कि सैनी समाज सहित सभी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के बीच आपसी भाईचारा और एकता लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
वहीं मुख्य अतिथि नूरपुर विधायक रामौतार सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकजुटता, शिक्षा और जागरूकता है। इस लिए हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, युवाओं को रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए की भावना सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों की भागीदारी से जुड़ी है। इससे समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ विकसित कर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहें। वक्ताओं ने कहा कि बौद्धिक वर्ग ही समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए समाज के शिक्षित लोगों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर आकर समाज के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करना चाहिए। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी चिंता की गई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव और संचालन धमेंद्र यादव ने किया। सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, अतीकुर्रहमान, कैलाश दादरीवाल, मुकेश यादव, दुर्गा शर्मा, लाखन सिंह सैनी, हरपाल सिंह यादव, आनंद पाल यादव, शमीम कुरैशी, संयोजक युवा नेता हिमांशु सैनी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पवन कुमारी सैनी, क्यामुद्दीन सैफी, जय कुमार प्रजापति, अशोक सैनी, शंकर सैनी, कुसुमपाल सैनी, वेद प्रकाश सैनी, दिव्यांशु सागर, अजय सैनी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।