फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-sister death due to drowning under construction tank in Amroha

अचनाक लापता हुए भाई-बहन, निर्माणाधीन शौचालय में जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 12 Nov 2018 02:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Updated Mon, 12 Nov 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
Brother-sister death due to drowning under construction tank in Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोहल्ला अफगानान में निर्माणाधीन शौचालय के पानी भरे टैंक में शनिवार शाम पांच बजे डूबे तीन वर्षीय आयान और चार वर्षीय उसकी बहन सूफिया की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घर से गुम होने पर उनकी तलाश कर रहे अभिभावकों को बच्चों के शव पांच घंटे बाद रात दस बजे टैंक में उतराते हुए मिले। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों मासूमों के शव रविवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।  
विज्ञापन


नगर कोतवाली के मोहल्ला अफगानान निवासी मोहम्मद आलम रोजमर्रा की मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार में पत्नी दानिशता बेगम और तीन बच्चे हैं। 

शनिवार को शाम पांच बजे खेलते समय चार वर्षीय बेटी सूफिया और तीन वर्षीय बेटा आयान घर से लापता हो गए। जबकि बड़ा बेटा सुफियान (6) घर पर ही था। परिजनों ने लापता सूफिया और आयान तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के आसपास के अलावा रिश्तेदारों में भी उन्हें ढूंढा गया। रात दस बजे के करीब आलम के घर से बीस मीटर दूर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे नाजिम के निर्माणाधीन आवास के टैंक में भरे पानी में दोनों के शव उतराते मिले। 

बताया जा रहा है कि खेलते समय दोनों टैंक में गिरकर डूब गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई कराने के इंकार कर दिया। रविवार सुबह मासूम भाई बहन के शव सुपुर्द ए खाक कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed