फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother of sister-in-law was married, brother-in-law created a robbery drama to capture jewelry

जेवर और नकदी हड़पने को पति पत्नी ने ही रची थी लूट की झूठी कहानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Brother of sister-in-law was married, brother-in-law created a robbery drama to capture jewelry
मुरादाबाद। घर में देवर की शादी थी। उसी के लिए बनवाए जेवरात और रकम हड़पने के लिए उसके भैया भाभी ने ही घर में लूट का नाटक रचा था। इस दावे के साथ नागफनी थानाक्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नागफनी के दीवान का बाजार निवासी तस्लीम छोले भटूरे का ठेला लगाता है। तस्लीम अपने परिवार के साथ इकबाल के मकान में किराये पर रहता है। बताया गया था कि शनिवार की रात वह अपनी बड़ी बेटी तस्मिया को छोड़ने उसकी नानी के घर गया था। घर में पत्नी शबाना परवीन और छोटी बेटी तैबानूर व बेटा अलमास था। रात करीब साढ़े दस बजे के बाद तस्लीम ने पुलिस को सूचना दी गई थी कि चार बदमाश उसके घर में घुसे और मां बेटी व बेटे को चाकू के बल पर लेकर जेवर व नकदी लूट कर ले गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज ने खोल दिया राज
पहले दिन से ही यह घटना संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि बाहरी तो कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में पहुंचा ही नहीं था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इसके बाद पति पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूला है कि तस्लीम के भाई की 26 फरवरी को शादी होनी है। शादी के लिए ही जेवर खरीदे गए थे जबकि नकदी भी शादी में ही खर्च करनी थी। पति पत्नी के मन में लालच आ गया था। इन्होंने अपने एक रिश्तेदार के घर जेवर व नकदी छिपा दी थी। ताकी शादी में खर्च करने से बचा लें और जेवर भी उनके ही हो जाएं। कोतवाली सीओ इंदू सिद्घार्थ ने बताया शुक्रवार को घटना का खुलासा किया जाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed