फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother of ex-serviceman withdraws Rs 17.95 lakh from bank account

Moradabad News: पूर्व सैनिक के भाई ने बैंक खाते से निकाले 17.95 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Brother of ex-serviceman withdraws Rs 17.95 lakh from bank account
मुरादाबाद। एक पूर्व सैनिक के जेल में रहने के दौरान उसके सगे भाई ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भारतीय स्टेट बैंक से 17.95 लाख रुपये निकाल लिए। कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस ने आरोपी भाई, अज्ञात बैंक अधिकारियों और पूर्व सैनिक कल्याण निगम के अधिकारियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बुद्धि बिहार निवासी राकेश बाबू गुप्ता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि वह भारतीय सेना से एक अक्टूबर 1999 को सेवानिवृत्त हुए थे। सितंबर 2001 में पत्नी की हत्या के मामले में उन पर प्राथमिकी दर्ज हुआ और नवंबर 2005 में उन्हें दोषी ठहराया गया। हाईकोर्ट ने छह मार्च 2020 को उन्हें दोष मुक्त कर दिया, जिसके बाद वे 15 साल जेल में बिताकर घर लौटे। पेंशन की जांच के लिए केजीके स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा जाने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से 17.95 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। आरोप है कि उनके भाई राजेश बाबू गुप्ता ने मोबाइल नंबर लिंक कराकर फर्जी तरीके से चेकबुक, पासबुक और एटीएम जारी कराए।
विज्ञापन

आरोपः फर्जीवाड़े से नौकरी भी पा ली
इस धोखाधड़ी में बैंक अधिकारियों और पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड बरेली के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत का भी आरोप है। राकेश बाबू गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके भाई राजेश गुप्ता ने अधिकारियों से मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनके नाम से पूर्व सैनिक कोटे के तहत टीजी-2 एसएसओ के पद पर नौकरी भी प्राप्त कर ली। साथ ही, उनके नाम पर फर्जी तरीके से वेतन भी प्राप्त करता रहा। उन्होंने एसएसपी और डीआईजी सहित अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पांच नवंबर 2025 को भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मकान, पेंशन और वेतन की धनराशि न देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed