{"_id":"5bdd87bdbdec22696a3ae068","slug":"brother-of-a-lawyer-commits-suicide-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में अधिवक्ता के भाई ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में अधिवक्ता के भाई ने खुद को गोली से उड़ाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र के बौद्घ विहार में शुक्रवार रात अधिवक्ता के भाई ने खुद को गोली से उड़ा दिया। युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
ट्रेजरी से सेवानिवृत्त अधिकारी फूल सिंह का परिवार बौद्घ विहार में रहता है। बड़े बेटे आदर्श कुमार भारती अधिवक्ता हैं। दूसरे नंबर के बेटा विश्वबंधु निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सबसे छोटे बेटे देशबंधु (32) ने पुलिस व फोर्स में भर्ती होने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन चयन नहीं हो पाया। वह मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार रात देशबंधु अपनी पत्नी अंजू और तीन साल के बेटे प्रशांत के साथ मौजूद थे। किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हुई, इसके बाद देशबंधु ने पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और उसने सोफे पर बैठकर ठोडी के नीचे बंदूक की नाल सटाकर गोली मार ली। जिसकी वजह से उसका भेजा उड़ गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे तो युवक का शव सोफे पर खून से लथपथ पड़ा था। आदर्श ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही देश बंधु को हंसी खुशी छोड़कर गया था। अचानक आत्महत्या का कदम कैसे उठा लिया, उन्हें कुछ कुछ नहीं पता है। एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मौके से बंदूक कब्जे में ले ली है।
मैं नाराज नहीं होती तो वो जिंदा होते...
देशबंधु की आत्महत्या के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने भी आत्महत्या का कारण तलाशने का प्रयास किया लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। हालांकि उसकी पत्नी अंजू रोते हुए बार-बार बोल रही थी कि मैं नाराज नहीं होती तो ये घटना नहीं होती। पत्नी बार-बार यही बात रट रही थी। इससे मना जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ।