फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law tried to rape a woman, husband gave triple talaq

Moradabad News: देवर ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law tried to rape a woman, husband gave triple talaq
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पति, देवर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अगस्त 2020 को उसकी शादी गाजियाबाद जनपद के लोनी थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लेकर परेशान करना शुरू कर दिया था। सात जून 2022 को पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी पति और ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पति, देवर, सास, ससुर और ननद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed