{"_id":"5fd7cf628ebc3e3d4574fc14","slug":"brother-in-law-raped-young-woman-city-news-mbd3725602110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझोला में ननदोई ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझोला में ननदोई ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। वहीं, युवती ने आरोपी के एक साथी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती संभल के गुन्नौर की निवासी है। युवती ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले उसकी शादी मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले रात में वह कमरे में अकेली थी, जबकि उसका पति मकान की ऊपरी मंजिल पर अपनी मां के पास गया था। इसी दौरान आरोपी ननदोई शाहिद निवासी मियां कालोनी थाना मझोला और अरशद घर में घुस आए। आरोप है कि अरशद ने उसके साथ छेड़खानी की। जबकि ननदोई ने डरा धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शोर मचाने पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों के चलने जाने के बाद पीड़ित ने फोन कर इस घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी थी। सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल आ गए और पीड़ित युवती को अपने साथ ले गए थे। पीड़ित युवती संभल से वापस मुरादाबाद आई और मझोला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।