फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brother in law raped

महिला के साथ देवर ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
brother in law raped
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत अपने पति से की। आरोप है कि पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका मायका डिलारी थानाक्षेत्र के गांव में है। 21 अप्रेल को उसकी शादी कांठ थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि 11 जून को उसका पति बाहर गया हुआ था। रात करीब दो बजे आरोपी देवर महिला के कमरे में घुस आया। आरोप है कि देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत अपने पति और ससुरालियों से की तो देवर को डांटने की बजाए महिला को ही बुरा भला कहा गया। महिला का आरोप है कि पति और ससुरालियों ने दुपट्टे से फंदा लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। एसएसपी ने कांठ थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed