फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law made video of sister-in-law while taking bath in amroha

शर्मनाक: नहाते समय जीजा ने साली का बनाया वीडियो, फिर किया घिनौना काम, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Sun, 19 Dec 2021 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Dec 2021 11:13 AM IST
सार

अमरोहा में एक युवक ने अपनी साली का नहाते समय का वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो बनाकर साली को ब्लैकमेल कर रहा था। पिता का आरोप है कि आरोपी दामाद छात्रा के साथ गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Brother-in-law made video of sister-in-law while taking bath in amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छेड़खानी से तंग होकर छात्रा के स्कूल छोड़ने के मामले में अमरोहा जिले की देहात थाना पुलिस ने जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि भैयादूज के दिन घर आए जीजा ने नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। 
विज्ञापन


वह छात्रा के साथ गलत काम के लिए दबाव बनाता था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। आरोप था कि उसका जीजा और उसके तीन दोस्त स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। 
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसे डर है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दो दिन पहले जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी, तो पुलिसकर्मियों ने तहरीर बदलकर एनसीआर दर्ज की थी। छात्रा का गुहार लगाते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। एसपी पूनम के निर्देश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। 

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पिता ने अपने दामाद पर नहाते समय बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल गलत काम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के प्रकरण में उसके जीजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 354, और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed