{"_id":"61ead309a8b2145aa3291537","slug":"brother-in-law-kidnapped-sister-in-law-with-help-of-wife-father-in-law-accuses-of-raping-with-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जीजा ने पत्नी की मदद से साली का किया अपहरण, ससुर ने दामाद पर बेटी के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जीजा ने पत्नी की मदद से साली का किया अपहरण, ससुर ने दामाद पर बेटी के साथ दुष्कर्म का लगाया आरोप
Fri, 21 Jan 2022 09:06 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:06 PM IST
सार
ससुर ने दामाद पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जान को भी खतरा बताया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दामाद और उसकी पत्नी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने पत्नी की मदद से साली का अपहरण कर लिया। बेटी के गायब होने पर ससुर ने दामाद और बड़ी बेटी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी बड़ी बेटी का विवाह उत्तराखंड के जसपुर निवासी एक युवक के साथ किया था। उसकी विवाहित बेटी पिछले कुछ दिन से घर पर ही रह रही थी। 14 जनवरी को उनका दामाद घर पर आया था। दामाद ने पत्नी के साथ मिलकर साली का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
ससुर ने दामाद पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए जान को भी खतरा बताया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दामाद और उसकी पत्नी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन