फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother and sister living at uncle's house missing

Moradabad News: चाचा के घर रह रहे भाई-बहन लापता, चिट्ठी में चाचा को बताया जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister living at uncle's house missing
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर में चाचा के घर रह रहे भाई-बहन अचानक लापता हो गए। दोनों की काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया है। बहन-भाई ने घर पर एक चिट्ठी छोड़ी है। जिसमें उसने अपनी चाची को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नवीन नगर निवासी रवि पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई अपूर्व पांडेय की बीमारी के कारण कोरोना काल में मौत हो गई थी। नौ फरवरी 2023 को भाभी ईशू पांडेय का भी देहांत हो गया। भाई और भाभी की मृत्यु के बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा अपनी बुआ के घर हरथला कॉलोनी में रहने लगे थे। छह माह पहले भाई-बहन अपने चाचा और चाची के घर नवीन नगर में आ गए थे। 28 मार्च की रात करीब दो बजे दोनों घर से अचानक लापता हो गए। रवि पांडेय की पत्नी सिम्मी पांडेय ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में प्रार्थना दिया था। इसके अलावा पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी दिया था। पुलिस ने भी दोनों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बहन-भाई एक चिट्ठी भी घर में छोड़ कर गए हैं। चिट्ठी में उसने अपने चाचा को मामा संबोधित किया है। किशोरी घर में चाचा को मामा ही कहती थी। चिट्टी में उसने लिखा है कि हम अपनी मर्जी से घर से जा रहे हैं। भाई-बहन दोनों साथ में रहेंगे। किसी के ताने नहीं सुनेंगे। रहने का इंतजाम तो हमने पहले ही कर लिया था। हमें अपने हाल पर छोड़ देना। अब हमारा आपसे कोई रिश्ता नहीं है। चाची के ताने नहीं सुनेंगे। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे नाबालिग हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चाची से पूछताछ की गई थी उसने बताया कि किशोरी को काम करते समय गलती करने पर एक दिन मैंने डांट दिया था। परिवार में साथ रहते हैं तो यह सब चलता रहता है। वह खुद ही बच्चों के अचानक लापता होने से दुखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed